Ladli Behna Awas Yojana: महिलाओं को घर बनवाने के लिए मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रूपये

Ladli Behna Awas Yojana: लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को पक्का मकान बनवा कर दिया जाता हैं। दरअसल इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा की गई हैं।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नया घर बनवाने के लिए पैसे दिए जाते हैं। जिन महिलाओं के पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है या फिर वह किसी कारण कच्चे मकान में रह रही हैं, तो ऐसे में उनको नया मकान बनवा कर दिया जाएगा।

महिलाओं को बता दे कि, इस योजना का लाभ वे सिर्फ एक बार ही ले सकेंगी। लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) का लाभ उन्हें महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने अब तक पीएम आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया हैं।

अगर आपने पहले से ही किसी आवास योजना (Awas Yojana) का लाभ लिया हो तो ऐसे में इस स्कीम का लाभ महिलाओं को नहीं दिया जाएगा। राज्य में ऐसी कई सारी महिलाएं है जिनको अभी तक पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) का लाभ प्राप्त नहीं हुआ हैं।

जिनको हुआ है वह महिलाएं इस योजना में आवेदन नहीं कर सकेंगी। घर बनवाने के लिए महिलाओं को किस्त के रूप में पैसे दिए जाएंगे। ताकि वे अच्छा सा पक्का मकान बनवा सकेंं।

यह है इस योजना का लाभ

सबसे पहले बात करें लाभ की तो लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) का लाभ बेघर महिलाओं को दिया जाएगा और इसी के साथ पक्का मकान बनवाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

हम फिर से बता रहे हैं कि, इस योजना का लाभ केवल राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिलाएं ले सकेंगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं का परिवार भविष्य में सुखी जीवन में अपना जीवन व्यतीत कर सकेगा।

क्या है इस योजना का उद्देश्य

सबसे पहले उद्देश्य की बात करें तो इस योजना का उद्देश्य यह है की मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को पक्का मकान मिल सकें। इसके अलावा जिन महिलाओं को किसी भी कारण प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) का लाभ नहीं मिला है।

उन महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। जैसे की महिला आगे का जीवन अच्छे से व्यथित कर सके। यहीं लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य हैं।

लाभ लेने हेतु चाहिए ये पात्रता

सबसे पहले आपको बता दे की अगर आपको योजना का लाभ प्राप्त करना हैं, तो इसके लिए महिला मध्य प्रदेश की स्थाई होनी चाहिए। इसके बाद लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपका पहले से ही लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) में नाम होना चाहिए।

लाभ लेने हेतु महिला का कच्चा घर होना चाहिए और इसी के साथ महिला ने किसी भी आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया हो और महिला गरीबी रेखा के नीचे स्तर से संबंधित होनी चाहिए।

दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।

लाडली बहना आवास योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

आपको सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में जाना है और वहां पर जाकर आवास योजना का फॉर्म प्राप्त करना है और उसके बाद आवेदन फाॅर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी हैं।

जानकारी भरने के बाद आपको फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ देना हैं और ग्राम पंचायत में इस फॉर्म को जमा कर देना हैं। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सभी सही रहती हैं, तो आपको एक रसीद दी जाएगी ‌

आपको इस रसीद को अपने पास संभाल कर रखनी है। इस प्रकार से लाडली बहना आवास योजना के लिए आप आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Comment