Lakhpati Didi Yojana: अब हर गांव की महिला बनेगी लखपति, जल्दी करें ऐसे आवेदन

Lakhpati Didi Yojana: सबसे पहले केंद्रीय सरकार हो या फिर राज्य सरकार हो अपने नागरिकों के भलाई के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत करती रहती हैं।

लेकिन खासतौर पर महिलाओं के लिए योजनाओं को शुरू किया जाता हैं। क्योंकि महिलाएं अपने दम पर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।

ऐसे में ही केंद्रीय सरकार द्वारा एक योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं लखपति बन सकेंगी।

इस योजना के उद्देश्य की बात करें तो सरकार मुख्य तौर पर महिलाओं को लखपति बनना चाहती हैं। सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि, महिलाएं साल‌ 2025 तक लखपति बननी चाहिए।

इसके अलावा महिलाएं हर साल 1 लाख रुपए से अधिक पैसे भी कमा सकेंगी। अगर आप भी महिला हैं और आपको भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना हैं, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

क्या है ये लखपति दीदी योजना?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना हैं। इस योजना के माध्यम से देश की कोई भी महिला आवेदन करके लखपति बन सकेंगी।

इस योजना को खासतौर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए शुरू किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार ने 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट रखा हैं।

इसके अलावा लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपए तक लोन उपलब्ध किया जाने वाला हैं। जिससे कि, स्वयं सहायता से जुड़ी हुई महिलाएं अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित करके अच्छी आय कमा सकें।

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, महिलाओं को रोजगार मिलेगा और सालाना 1 लाख रुपए से अधिक पैसे भी कमा सकेंगी। इसके अलावा महिलाओं को किसी के ऊपर निर्भर रहने की जरूरत भी नहीं रहेगी।

इस योजना का लाभ एवं विशेषताएं

वैसे देखा जाए तो इस योजना का काफी सारा लाभ आपको मिलता हैं। जैसे कि, सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए काफी अच्छी मदद कर रही हैं।

इसके अलावा स्वयं सहायता से जुड़ी हुई महिलाओं को बिना ब्याज का लोन सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। जिससे कि, महिला अपना खुद का बिजनेस शुरू करके अच्छी इनकम हासिल कर सकें।

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत तकरीबन 1 लाख 25 हजार रुपए से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। स्कीम के माध्यम से महिलाएं लाखों में कमाई कर सकेंगी।

होनी चाहिए ये पात्रता

सबसे पहले महिला भारत देश की नागरिक होनी चाहिए। आवेदन करते समय महिलाओं की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 50 साल के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा लखपति दीदी योजना का फायदा केवल स्वयं सहायता से जुड़ी हुई महिलाओं को ही दिया जाएगा। महिला की वार्षिक इनकम 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए‌ और इसी के साथ कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।

किन-किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

अगर आपको इस स्कीम का लाभ लेना हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जिसकी जानकारी आपको नीचे बताई गई हैं।

महिलाओं को आवेदन करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक खाता, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता पड़ेगी।

लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना हैं। इसके बाद आपको होम पेज पर लखपति दीदी योजना का विकल्प दिखाई देगा।

इस विकल्प पर आपको क्लिक करना हैं। इसके बाद आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। अब आपसे जितनी भी आवश्यक जानकारी पूछी गई है, वह सभी जानकारी डिटेल्स के साथ दर्ज करनी हैं।

अब आपको अपनी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना हैं। अपलोड कर देने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं।

चाहे तो आप इस आवेदन फार्म की प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। तो इस प्रकार से महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।

1 thought on “Lakhpati Didi Yojana: अब हर गांव की महिला बनेगी लखपति, जल्दी करें ऐसे आवेदन”

Leave a Comment