PM Kisan Yojana: इस दिन आएगी 17वीं किस्त, जाने सब कुछ यहां

PM Kisan Yojana: वैसे हम सब जानते हैं कि,  प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं।

इस योजना की शुरुआत माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई हैं। अभी तक इस योजना के अंतर्गत भारत देश के लाभार्थी किसानों को 16 किश्तें प्रदान की गई हैं।

दरअसल, इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि, किसानों को खेती-बड़ी करने के लिए आने वाला खर्च कम हो सकें और वे अच्छी फसल उगा सकें। इसीलिए इस योजना को शुरू किया गया हैं।

किसानों को जब आर्थिक मदद मिल जाएगी। तब वह किसान सारे पैसे खेती में लगा देगा। जिससे कि, किसानों को काफी सारे पैसों का मुनाफा मिल जाएगा।

हालांकि, अभी तक जितने भी किसानों ने पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। उनको बता दे कि, जल्दी ही सरकार द्वारा 17वीं किस्त बैंक खाते में भेजी जाएगी।

अगर आपको किस्त आने से पहले पीएम किसान स्टेटस चेक (PM Kisan Status Check) करना हैं, तो आपको नीचे सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है। आप उस प्रक्रिया को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना से जुड़ी हुई कुछ जानकारी

पूर्व वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 2019 के बजट में पीएम सम्मान निधि योजना (PM Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को वित्तीय मदद के तौर पर सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

लेकिन आपको बता दे की 6 हजार रुपए की किस्त 1 साल में तीन बार दी जाती हैं। यानी की हर चार महीने के बाद केंद्रीय सरकार 2 हजार रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर करती हैं।

जानकारी के अनुसार 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी की गई थी और 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त के पैसे 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजे गए थें।

जल्दी ही जारी की जाएगी 17वीं किस्त

अगर आप पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Nidhi Yojana) के अंतर्गत लाभ ले रहे हैं, तो आप जरूर 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। लेकिन जल्दी ही आपका इंतजार खत्म होने वाला हैं।

जानकारी के अनुसार, पीएम सम्मान निधि योजना (PM Samman Nidhi Yojana) की 17वीं किस्त मई महीने की आखरी तक जारी की जा सकती हैं। अगर आपको आने वाली 17वीं किस्त के बारे में जानकारी चाहिए, तो आपको एक बार लिस्ट को जरुर चेक करना होगा।

पीएम किसान 17वीं किस्त की लिस्ट ऐसे करें चेक

पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची (PM Kisan Yojana Beneficiary List) चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर कई सारे अन्य ऑप्शन दिखाई देंगे।

जैसे की ई-केवाईसी, लाभार्थी लिस्ट, स्टेटस चेक और न्यू रजिस्ट्रेशन आदि विकल्प दिखेंगे। आपको इसमें से लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना हैं।

इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जिसमें राज्य, जिला, सब जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट कर लेना है। अब गेट रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

जिसके बाद आपके स्क्रीन पर आपके गांव की लाभार्थी सूची दिखाई देगी। अब आपको इस लिस्ट में से आपका नाम खोजना हैं। अगर आपका नाम आता हैं, तो आपको 17वीं किस्त मिलेगी।

पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे करें चेक?

इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना हैं। इसके बाद होम पेज पर स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना हैं।

इसके बाद आपको रजिस्टर्ड नंबर दर्ज करके मोबाइल नंबर दर्ज करना है और कैप्चा कोड सबमिट करके ओटीपी को प्राप्त कर लेना हैं।

इसके बाद आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर आपने दिया था। उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा। जिसे दर्ज करके वेरीफाई कर लेना हैं। इसके बाद आपके सामने बेनिफिशियरी स्टेटस आ जाएगा।

Leave a Comment