PNB Apprentice Recruitment 2024: इस बैंक में निकली 2700 पदों पर बंपर भर्ती, यहां से भरे आवेदन फॉर्म

PNB Apprentice Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 2700 पदों पर आधिकारिक अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई हैं। जानकारी के अनुसार, इस बैंक ने अप्रेंटिस भारतीयों पर नोटिफिकेशन जारी किया हैं।

अगर आपको बैंक की नौकरी करनी हैं, तो आपके लिए यह काफी सुनहरा मौका हैं‌। आपको बता दे की 30 जून यानी कि, आज ही यह नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। तो आप जल्दी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फाॅर्म दर्ज कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को बता दे की आप PNB Apprentice Recruitment 2024 के आवेदन आप 14 जुलाई 2024 तक ही भर सकते हैं, तो जितना जल्दी हो सकें उतने जल्दी आप अपने आवेदन फॉर्म भरें। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक है, आपको नीचे जानकारी दी गई हैं।

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2024

सबसे पहले आपको बता दे कि, पंजाब नेशनल बैंक में 30 जून 2024 को इस भर्ती की ऑफिशियल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दी हैं।

पीएनबी बैंक ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अंतर्गत 2700 पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं, जिसके तहत अभ्यर्थी आवेदन करके यह नौकरी हासिल कर सकते हैं।

कितना लगेगा पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क?

सबसे पहले आपको बता दे कि, यहां पर आपको वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता हैं। सबसे पहले जनरल और ओबीसी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क रखा हैं।

इसके अलावा एससी, एसटी और महिलाओं के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया हैं। जबकि, PwBD वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया हैं।

ऐसी रहेगी पीएनबी अप्रेंटिस भारती की चयन प्रक्रिया

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक की इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी।

इसके बाद अगर आप इस परीक्षा में पास होते हैं, तो उसके बाद लोकल लैंग्वेज की टेस्ट देनी होगी और उसके बाद अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

इस भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

अब हम बात करते हैं पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां के बारे में। दोस्तों, आप इस नौकरी के लिए 30 जून 2024 से आवेदन शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा आप 14 जुलाई 2024 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दे की आप अंतिम तिथि से पहले ही अपने आवेदन फाॅर्म दर्ज करें। इसके अलावा इस भर्ती की परीक्षा तिथि 28 जुलाई 2024 हैं।

ऐसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन

सबसे पहले आपको पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं। इसके बाद आपको होम पेज पर रिक्रूटमेंट और करियर्स का विकल्प दिखाई देगा।

आपको उस लिंक पर क्लिक करना है। फिर उसके बाद PNB Apprentice Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करना हैं। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन जाएगा।

अब आपको आवेदन फाॅर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी है और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है। फिर अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं। इस प्रकार आप इस भर्ती का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Leave a Comment