Post Office RD Scheme: 10 हजार जमा करने पर मिलेंगे 7 लाख 13 हजार 659 रुपए

Post Office RD Scheme: आज हम आपको एक ऐसे स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें अगर आप निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर काफी तगड़ा मुनाफा प्राप्त होता हैं। इसके अलावा यह स्कीम खासतौर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए काफी अच्छी हैं।

इसके अलावा आपको काफी अच्छी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। जैसे की आप इस स्कीम में हर महीने पैसे निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आपके निवेश करने पर आकर्षित ब्याज दिया जाता है।

अगर आप मेच्योरिटी पीरियड तक पैसे हर महीने जमा करते हैं, तो आपको आगे जाकर काफी मुनाफा भी मिलेगा। इसके अलावा अगर आपको स्कीम में निवेश करते हुए 5 साल पूरे हो गए हैं, तो आप फिर और 5 सालों के लिए इसमें पैसे जमा कर सकते हैं।

दरअसल हम जिस स्कीम की बात कर रहे हैं, उसका नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) है और इस स्कीम को शॉर्ट में पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम भी कहा जाता हैं। तो चलिए इस स्कीम से जुड़ी हुई अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

कहां खोल सकते हैं अकाउंट?

सबसे पहले हम बात करते हैं कि, आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (Post Office RD Scheme) का अकाउंट कहां कहां खोल सकते हैं।‌ ऐसा ही नहीं है कि, इस स्कीम का अकाउंट सिर्फ पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता हैं।

आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का अकाउंट (Post Office RD Scheme Account) पोस्ट ऑफिस के अलावा किसी भी अन्य बैंक में जाकर भी खोल सकते हैं। क्योंकि यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम हैं।

कितने रुपए से शुरू कर सकेंगे निवेश?

अब हम बात करते हैं कि, आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) की इस आरडी स्कीम (RD Scheme) में कितने रुपए से पैसे डालना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, आप इसमें कम से कम 100 रुपए निवेश कर सकते हैं।

और वहीं अधिकतम की बात की जाए तो आप इस स्कीम में कितनी भी पैसे जमा कर सकते हैं। इसकी कोई भी लिमिट नहीं रखी गई हैं।

कौन खोल सकेगा अकाउंट?

अब सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कौन अकाउंट खोल सकता हैं। इसमें कोई भी व्यक्ति अकाउंट ओपन कर सकता हैं।

इसके अलावा नाबालिक बच्चों के नाम पर भी अकाउंट खोल सकते हैं। लेकिन इस अकाउंट को अभिभावक के द्वारा ही खोला जा सकता हैं।

इसके साथ आप पीओ आरडी स्कीम (PO RD Scheme) में एक व्यक्ति एक से ज्यादा कितने भी अकाउंट खोल सकता है और वहीं तीन लोग मिलकर भी जॉइंट खाता ओपन कर सकते हैं।

10 हजार रुपए जमा करने पर कितने मिलेंगे?

अब हम बात करते हैं कि, आरडी स्कीम में मासिक 10 हजार रुपए निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी तक कितने पैसे मिलेंगे। अगर आप हर महीने ₹10,000 रुपए स्कीम में निवेश करते हैं।

तो आपको 5 सालों तक 6 लाख रुपए निवेश करने होंगे। इसके बाद आपको मैच्योरिटी पर 6.7 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 1 लाख 13 659 रुपए मिलेंगे और वहीं मैच्योरिटी पर पूरी रकम 7 लाख 13 हजार 659 रुपए मिलेंगे।

Post Office FD Scheme: इस स्कीम में 2 लाख 50 हजार जमा करने पर मिलेंगे इतने रुपए

Leave a Comment