Sukanya Samriddhi Yojana: इस स्कीम में 12 हजार रुपए जमा करने पर मिलेंगे इतने पैसे

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटी के माता-पिता अपने पैसे निवेश करके आगे चलकर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

मतलब की जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है, ऐसे माता-पिता अगर आज से ही इस योजना में निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर उनको अच्छा खासा रिटर्न मिलता हैं।

वैसे इस योजना की शुरुआत केंद्रीय सरकार द्वारा की गई है और उद्देश्य की बात करें तो बेटियों का भविष्य सुधार सकें यही इस योजना का उद्देश्य है।

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में लड़की के माता-पिता कम से कम 250 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1 लाख 50 हजार रुपए तक निवेश कर सकते हैं। मेच्योरिटी पीरियड की बात करें तो आपको 15 साल तक इस स्कीम में निवेश करना होगा।

अगर आप इसकी में पैसे लगाते हैं, तो आपको 8.2 प्रतिशत के हिसाब ब्याज प्रदान किया जाता हैं। लेकिन याद रहे की इस योजना में आवेदन करने के लिए लड़की की आयु 1 साल से लेकर 10 साल के बीच होनी चाहिए।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?

दोस्तों, केंद्रीय सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना को विशेष तौर पर लड़कियों के लिए बनाया गया है। उदाहरण के लिए अगर आप साल 2024 से इस स्कीम में 12 हजार रुपए निवेश करते हैं।

तो आपको मैच्योरिटी पर 5 लाख 54 हजार 206 रुपए मिलेंगे। तो आप देख सकते हैं कि, इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कितना फायदा मिल सकता है।

बेटी का अकाउंट अभिभावक द्वारा या फिर माता-पिता खोल सकते हैं। इसके अलावा आपको इस स्कीम में निवेश करने पर अधिकतम 8 फ़ीसदी तक ब्याज प्रदान किया जाता है।

वैसे आप सुकन्या समृद्धि स्कीम (Sukanya Samriddhi Scheme) का अकाउंट नजदीकी पोस्ट बैंक में जाकर खुलवा सकते हैं। आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर फार्म लेना हैं। इसमें जानकारी दर्ज करनी है और फिर से कर्मचारी के पास सबमिट कर देना हैं।

निवेश करने पर मिलेगा 8.2 प्रतिशत तक ब्याज

अगर कोई निवेशक पहले इस योजना में निवेश करता था, तब उसे 8 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलता था। लेकिन सरकार ने साल 2023-2024 की चौथी तिमाही में 8.2 प्रतिशत कर दिया हैं।

आपको बता दें कि, सिर्फ इसी योजना की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। मतलब कि अब तक सरकार‌ ने तीसरी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई हैं।

क्या मिलती है सुविधा?

सुविधाओं की बात कर तो 10 साल से कम आयु की बेटी के नाम पर माता-पिता या फिर अभिभावक के द्वारा अकाउंट ओपन किया जा सकता हैं।

इसके अलावा इस स्कीम में न्यूनतम 250 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1 लाख 50 हजार रुपए निवेश किया जा सकते हैं। 18 साल पूरे होने के बाद लड़की उच्च शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत तक की राशि निकासी कर सकती हैं।

सालाना 12 हजार रुपए निवेश करने पर कितने मिलेंगे?

अगर आप सुकन्या समृद्धि स्कीम में सालाना 12 हजार रुपए निवेश करते हैं, तो आपको टोटल निवेश 1 लाख 80 हजार रुपए करना होगा।

इसके बाद 8.2 फ़ीसदी के हिसाब से पूरा ब्याज 3 लाख 74 हजार 206 रुपए मिलेगा। जबकि मैच्योरिटी पर पूरी रकम 5 लाख 54 हजार 206 रुपए मिलेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इस योजना में अकाउंट खोलने के लिए आपको सबसे पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना है या फिर आप इस अकाउंट को बैंक में भी खोल सकते हैं।

इसके बाद आपको वहां से इस योजना का पंजीकरण फॉर्म हासिल करके पूछी गई सभी डिटेल्स दर्ज करनी हैं। अब माता-पिता या फिर अभिभावक की जानकारी भी भरनी होगी।

इसके बाद आवेदन फाॅर्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास‌ प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और माता-पिता का पैन कार्ड को जोड़ देना है।

अब आपको इस फॉर्म को लेकर जहां से आपने फार्म लिया था, वहां पर जाना है और इस फॉर्म को सबमिट कर देना है। इसके बाद आपको कुछ पैसे भरने होंगे। इस तरह से आप सुकन्या समृद्धि योजना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Leave a Comment